शिमला के कनलोग में 5 साल की बच्ची को उठा कर ले गया तेंदुआ, सर्च ऑपरेशन जारी नहीं मिला सुराग

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राजधानी शिमला में काफी समय से तेंदुए का आतंक बना हुआ है। कई बार तेंदूए को रिहायशी इलाकों में घूमता हुआ पाया गया है और लोगों पर जानलेवा हमलों की घटनाएं भी पेश आ चुकी हैं। बीती रात फिर तेंदुए का आंतक बरपा है। कल देर रात 10 बजे तेंदुआ एक 5 साल की बच्ची को अपना शिकार बना गया।

घटना शिमला के कनलोग इलाके की है जहां तेंदुए ने हमला किया और 5 साल की बच्ची को उठा कर ले गया। बच्ची का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और वन विभाग द्वारा बच्ची की छानबीन की जा रही है।

जानकारी के अनुसार कनलोग में बने ढारे में रहने वाली यह बच्ची रात को अपने घर से बाहर निकली और उस समय तेंदुआ बच्ची को उठा कर साथ लगते जंगल में ले गया। बच्ची की दादी को जैसे ही इसका पता लगा उन्होंने तुरंत शोर मचाया लेकिन तब तक तेंदुआ बच्ची को लेकर जंगल की ओर भाग गया।

घटना की जानकारी न्यू शिमला थाने में दी गई। पुलिस ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। पुलिस और वन्यजीव विभाग ने साथ लगते जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। देर रात तक बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया है। बच्ची की तलाश की जा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

इस माह हिमाचल में शत-प्रतिशत आबादी को वैक्सीन प्रदान करने का लक्ष्य, 2,33,487 को पहली जबकि 78 हजार को लगी दोनों डोज-आशुतोष गर्ग

Fri Aug 6 , 2021
एप्पल न्यूज़, कुल्लू कुल्लू जिला में 18 वर्ष आयु से अधिक की शत-प्रतिशत आबादी को अगस्त माह के अंत तक कोरोना वैक्सीन की पहली डोज प्रदान कर दी जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि बीते गुरूवार तक जिला में कुल 2,33,487 लोगों को […]

You May Like

Breaking News