पांवटा साहिब में कर्फ्यू की ढील का नाजायज फायदा उठाते दिखे लोग

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, पांवटा साहिब (डॉ प्रखर गुप्ता )

पांवटा साहिब में कर्फ्यू की ढील कहीं इस कोरोना जैसी महामारी पर भारी नही पड़ जाए ये बात हम इसलिए कह रहे है क्यूंकि कर्फ्यू की ढील के दौरान पांवटा साहिब के मुख्य बाज़ार में कपड़ो की दुकान तक खुल रही है।

\"\"

गौर हो सरकारों के आदेशो के अनुसार कर्फ्यू की ढील के दौरान सिर्फ जरूरी सामन की दुकान ही खुल सकती है परन्तु पांवटा मुख्य बाज़ार में पुलिस थाना एवं गुरूद्वारे से चंद कदमो की दूरी पर कपड़ो की दुकान खुली हुई नजर आई।

ज्ञात हो बीते शुक्रवार को भी हमारे चैनल ने कवरेज के दौरान उक्त कपडे के दुकान मालिक को दुकान न खोलने को बोला था परन्तु शायद उक्त व्यापारी को कानून का कोई डर नही है जिस बजह से उसने आज भी कर्फ्यू की ढील के दौरान दुकान खोली एवं खुलेआम कर्फ्यू की ढील का उल्लंघन करते हुए कानून को ठेंगा दिखाया।

अब सवाल यह उठता है की बाजार में पुलिस की मौजूदगी के बाबजूद ये दुकाने कैसे खुली दिखाई दे रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल के स्वास्थ्य संस्थानों को मिले 29 डॉक्टर

Sat Apr 4 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल के स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत करने के लिए आज सरकार ने 29 डॉक्टरों को तैनाती दी है। MO के पद पर तैनाती मिलने के बाद डॉक्टर लोगोँ को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे।

You May Like