किन्नौर कांग्रेस कमेटी का आरोप- DC बने भाजपा के पिट्ठू, कर रहे केवल भाजपा नेताओं का विकास, चुनाव अधिकारी से की DC को तुरन्त हटाने की मांग

एप्पल न्यूज़, शिमला

किनौर ज़िला के कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी ने उपायुक्त किनौर पर विकास कार्यों को रोकने के आरोप लगाए हैं। वीरवार को शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान उमेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए उपायुक्त किनौर की कार्यप्रणाली को भी भेदभावपूर्ण बताया।

उमेश नेगी का कहना है कि डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक भाजपा के एजेंट बने हुए हैं। किन्नौर का ज़िला प्रशासन सरकार का पिट्ठू बनकर काम कर रहा है।

किन्नौर महिला मंडल, युवक मंडल को उपायुक्त द्वारा तुरंत फंड मिल जाता है लेकिन साडे चार सालों से विकास पूरी तरह से ठप पडा़ है उस ओर ज़िला प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।

विकास सिर्फ भाजपा नेताओं का हो रहा है आम जनता को रोज मुश्किलों का सामना करना पड रहा है।

उमेश नेगी ने दुर्गम क्षेत्र किन्नौर की दयनीय हालत को आंकडो़ं के माध्यम से दर्शाया और इस हालत का ज़िम्मेदार ज़िला प्रशासन को ठहराया।

नेगी ने रोष ज़ाहिर करते हुए कहा कि ज़िला किनौर में सड़कों और पानी की बडी़ समस्यां है जिसे बीते साढे चार सालों में अनदेखा किया गया। बिना टायरिंग के सड़के हैं, लिंक रोड की खस्ता हालत है।

मौजुदा विधायक जगत सिंह नेगी ने हर बार इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया लेकिन सरकार द्वारा कोई कदम इस क्षेत्र के विकास के लिए नहीं उठाया।

जो फंड इस दुर्गम क्षेत्र के लिए आ रहा है उसे उपायुक्त किन्नौर द्वारा नहीं दिया जा रहा। ऐसे में ये क्षेत्र और ज़्यादा पिछड़ता जा रहा है।

अध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि आज वो चुनाव अधिकारी से मिलने जा रहे हैं उन्हें उपायुक्त किनौर के ट्रांसफर की अर्जी दी जाएगी ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में किसी प्रकार की धांधली न हो।

उन्होने कहा कि किनौर की जनता जगत सिंह नेगी के काम से संतुष्ट है और उन्हें अपना प्रिय विधायक मानती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शहर में पानी नहीं, सरकार रैलियों में मस्त-24 घण्टे पानी देने का वायदा निकला जुमला, कब खत्म होगी पानी की समस्या, जवाब दे शहरी विकास मंत्री- छाजटा

Fri Aug 26 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला राजधानी में फिर से पेयजल संकट गहरा गया है। हालात ये है कि शहर में लोगों को 5 से छह दिन बाद पानी मिल रहा है। कांग्रेस ने पानी की समस्या के लिए सरकार को जिम्मेवार ठहराया है। कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा ने पानी की समस्या को […]

You May Like

Breaking News