IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

राहत- रविवार को हिमाचल में सभी 159 की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, 3 पॉजिटिव ठीक, दी छुट्टी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर.डी. धीमान
ने बताया कि रविवार को जांच के लिए पूरे हिमाचल से भेजी गई सभी 159 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है इससे कुछ राहत मिली है। उधर पूर्व में उपचाराधीन 3 पॉजिटिव लोगों की रिपोर्ट फिर से नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

\"\"

उन्होंने बताया की रविवार तक कुल 1113 लोगों की जांच की जा चुकी है। अभी तक राज्य में कुल 32 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमे से 12 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। 4 लोग प्रदेश से बाहर रैफर किए और एक कि मौत हो गई। अब कुल 15 लोग उपचाराधीन हैं।

उधर, अब तक प्रदेश में कुल 5454 लोगों को निगरानी में रखा है जिनमें से 3246 ने 28 दिन की अवधि पूरी कर ली है और स्वस्थ हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

सरकार के साथ मिलकर गैर-सरकारी संगठन व स्वयंसेवक करेंगे कोविड-19 की रोकथाम

Mon Apr 13 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला राजस्व-आपदा प्रबन्धन के प्रधान सचिव ओंकार चन्द शर्मा ने यहां कहा कि कोरोना वायरस से फैली वैश्विक महामारी के कारण संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है, जिससे यह आवश्यक हो गया है कि सरकारी और गैर-सरकारी संगठन आपसी तालमेल के साथ काम करें। उन्होंने कहा […]

You May Like

Breaking News