हिमाचल में कल से सरकारी दफ्तरों में आएगा 50 प्रतिशत स्टाफ, आदेश जारी

6
IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में सरकारी दफ्तरों में अब 50 फीसदी स्टाफ रहेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्मिक आरडी धीमान ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। नए आदेश 26 मई मंगलवार से लागू होंगे। क्लास 1 और 2 अफसरों का दफ्तरों में आना अनिवार्य होगा, जबकि 50 फीसदी बाकी तृतीय और चतुर्थ श्रेणी स्टाफ हर दिन रोस्टर के हिसाब से हाजिरी देगा।

\"\"

कर्मचारियों के आने और जाने के लिए दो ग्रुप होंगे। पहला सुबह दस से शाम पांच बजे, जबकि दूसरा साढ़े दस से शाम साढ़े पांच बजे तक कार्यालय में रहेगा। बता दें इससे पहले दफ्तरों में 30 फीसदी स्टाफ डयूटी दे रहा था।कर्मचारियों को फोन पर आरोग्य ऐप अपलोड करना अनिवार्य है।
बड़ी बैठकें नहीं होंगी। कर्मचारियों को सामाजिक दूरी के साथ-साथ मास्क या फेस कवर पहनना होगा।

ये आदेश कंटेनमेंट जोन और उसके आसपास के क्षेत्रों के कार्यालयों के लिए लागू नहीं होंगे। इसके अलावा घर रहने वाले कर्मी स्टेशन नहीं छोडेंगे। रोस्टर के दौरान घर पर रहने वाले कर्मियों का वेतन नहीं कटेगा।
हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, अगले आदेशों तक बंद रहेंगे।

\"\"
\"\"
\"\"
Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला में 2 माह बाद खुली ब्यूटी पार्लर, सैलून और हेयर ड्रेसर्ज की दुकानें

Mon May 25 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला राजधानी शिमला में सोमवार को दो माह के बाद ब्यूटी पार्लर , सैलून ओर हेयर ड्रेसर की दुकानें खोल दी गई है। दुकानें खुलते ही शिमला में हेयर ड्रेसर की दुकानों का बाहर जहां लोग कतारों में खड़े नज़र आए तो वहीं ब्यूटी पार्लर खाली ही दिखे। […]

You May Like

Breaking News