वर्ष 2017 व 2018 के लिए हिमाचल अकादमी शिखर सम्मान घोषित

9

एप्पल न्यूज़, शिमला
वर्ष 2017 व 2018 के लिए हिमाचल अकादमी शिखर सम्मान घोषित कर दिए गए हैं। अकादमी के सचिव डाॅ. कर्म सिंह ने यहां जानकारी दी कि निर्णायक मण्डल द्वारा संस्तुत नामों के आधार पर यह पुरस्कार घोषित किए गए हैं। कला, संस्कृति, भाषा और साहित्य के क्षेत्र में दोनों वर्षों के लिए चार शिखर सम्मान प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक शिखर सम्मान की राशि एक लाख रुपये होगी।

\"\"


उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 का साहित्य शिखर सम्मान प्रतिष्ठित संस्कृत विद्वान प्रो. केशव शर्मा को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और विशिष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाएगा।

इस वर्ष के लिए कला एवं संस्कृति शिखर सम्मान, लोक गायक मोहन राठौर को दिया जाएगा।
वर्ष 2018 का साहित्य शिखर सम्मान लेखक डाॅ. ओ.सी. हांडा को दिया जाएगा, जबकि कला एवं संस्कृति क्षेत्र का पुरस्कार ललित कला के अन्तर्गत कांगड़ा की दिनेश कुमारी को प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बेरोज़गार ग्रामीण मनरेगा के तहत अपनी भूमि पर कर सकते हैं कार्य, पैसे देगी सरकार- सीएम

Sun Jun 7 , 2020
एप्पल न्यूज़,शिमलाराज्य सरकार ने इच्छुक बेरोजगार ग्रामीणों को मनरेगा के अंतर्गत अपनी भूमि में कार्य करने की स्वीकृति प्रदान की है। ये कार्य ग्राम सभा द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं की शेल्फ में शामिल न होने पर भी किए जा सकेंगे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां ग्रामीण विकास और पंचायती राज […]

You May Like

Breaking News