वीरभद्र सिंह @87- मां भीमाकाली की कृपा से स्वस्थ हूँ

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

वीरभद्र सिंह ने केक काटकर मनाया 87वां जन्मदिन

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह ने आज अपना 87वां जन्मदिन होलिलोज में मनाया। उन्होंने अपना जन्मदिन केक काटकर मनाया।

\"\"

वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून 1934 को हुआ हुआ है। वैश्विक महामारी कोरोना के बावजूद उनके निवास स्थान हॉली लॉज में बधाई देने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं का सुबह से ही तांता लगा रहा। हालांकि उन्होंने कोरोना के चलते अपने समर्थकों को फ़ोन पर ही जन्मदिन की बधाई देने की अपील की थी।

वीरभद्र सिंह ने अपने 87 वें जन्मदिवस पर बधाई देने वाले लोगों के साथ साथ सभी प्रदेशवासियों का धन्यावाद किया। वीरभद्र सिंह ने कहा वह लंबी बीमारी के दौर से गुजरे हैं। ओर अब प्रदेश की जनता की दुवाओं और माता भीमाकाली की कृपा से तंदरुस्त है।

उन्होंने कहा कि आगे भी जनता की सेवा करते रहेंगे। बता दे कि वीरभद्र सिंह ने पहली बार सन 1962 में लोकसभा का चुनाव लड़ा और संसद पहुंचे। वह 2017 तक प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे हैं। वीरभद्र सिंह दो बार केंद्रीय मंत्री रहे और 1983 में  पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

Tue Jun 23 , 2020

You May Like

Breaking News