खंड विकास अधिकारी ने सैंज पत्रकार परिषद को बांटी सेफ्टी किट

1
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, महेंद्र सिंह बंजार कुल्लू
कोरोना काल में बेहत्तर कार्य के लिए जहां तमाम राजनितिक दलों तथा सामाजिक संस्थाओं ने कोरोना योद्धाओं को समानित करने का बीड़ा उठाया है वहीं प्रशासन की ओर से भी कोरोना वॉरियर की सुरक्षा का ख्याल रखा जा रहा है l इसी कड़ी में विकास खंड बंजार की सैंज उपतहसील में भी मीडिया जगत से जुड़े व्यक्तियों को प्रशासन की ओर से सुरक्षा किट मुहैया करवाए गये l

\"\"

कोरोना काल में बेहत्तर कार्य करने तथा महामारी के दौरान मीडिया कर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बंजार के खंड विकास अधिकारी नियोन धैर्य शर्मा ने सैंज पत्रकार परिषद की समस्त टीम को सुरक्षा किट प्रदान किए।

सामुदायिक भवन धाउगी-नालागढ़ में पत्रकारों से मुख़ातिब खंड विकास अधिकारी ने कहा कि आम जनता की सुख-सुविधा के लिए प्रशासन जन कल्याणकारी योजनायें बनाता है लेकिन आम जन तक इसकी पहुँच मीडिया ही पहुंचाता है वहीं कोरोना के दौर में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहते हुए मीडिया कर्मियों की सुरक्षा पर भी ध्यान दिलाया।

इस दौरान पंचायत प्रधान निर्मायणा देवी, पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष मुरारी लाल, सैंज पत्रकार परिषद के प्रधान झाबे राम, युवक मंडल प्रधान सुभाष, पूजा देवी, परिषद के महासचिव बुद्धि सिंह ठाकुर इत्यादि उपस्थित रहे l

Share from A4appleNews:

Next Post

पार्बती-III पावर स्टेशन को मिला “बेस्ट पीआर पर्फारमर” अवार्ड

Sun Jul 26 , 2020
एप्पल न्यूज़, महेंद्र सिंह बंजारदेश की जल-विद्युत उत्पादन में अग्रणीय कंपनी एनएचपीसी के पूरे देश में स्थित 36 परियोजनाओं/पावर स्टेशनों में से माह जून-2020 के लिए सर्वश्रेष्ठ पीआर प्रदर्शन हेतु “बेस्ट पीआर पर्फारमर” का अवार्ड निगम मुख्यालय द्वारा पार्बती-III पावर स्टेशन को दिया गया । निगम मुख्यालय द्वारा इस अवार्ड […]

You May Like