IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

उभादेश की कुल्टी से गोविंदपुर सड़क का हाल बदतर, कोई सुध लेने वाला नहीं

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, जुब्बल कोटखाई

इन दिनों उभादेश की ग्राम पंचायत क्यारवी के अंतर्गत कुल्टी से गोविंदपुर सड़क का हाल बत से बदतर है सड़क में गढे है या गढो में सड़क इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है सरकार और प्रशाशन गहरी नींद में सोया है जनता की सुध लेने वाला कोई नही है।

\"\"

यह बात युवा कांग्रेस जिला शिमला सोशल मीडिया के प्रभारी अतुल चौहान ने कही उन्होंने कहा की लोक निर्माण विभाग के उदासीन रवैये से सड़को की स्थिति बद से बदतर बनी हुई हैं यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि सड़कों में गड्ढ़े हैं गड्ढो में, सड़क जहां समय रहते सड़कों की मुररमत और रखरखाव होना चाहिए था इसके विपरीत जुब्बल-कोटखाई में लोक निर्माण विभाग मंडल सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय विधायक के चहेतों को रेवड़ियां बांटने में व्यस्त रहें । घास काटने , रंग-रोगन,ड्रैनेज निर्माण, डंगा लगाने , सड़क निर्माण व सफ़ाई तक के सभी कार्यो में बिना टेन्डर प्रतिस्पर्धा के भाजपा के चहेतों को मुंहमांगे रेटों पर काम दिए गए। इन कार्यो को नियमित करने के लिए महीनों बाद औपचारिकता मात्र पूरी करने के लिए नियमों को ताक में रखकर टेन्डर लगाए जा रहे हैं जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा हैं और भ्रष्टाचार पनप रहा हैं। कुछ अधिकारी भाजपा के पिट्ठू बने हुए हैं और इनकी सांठगांठ से बिना औपचारिकताएं व बजट के कार्य करवाएं जा रहे हैं। पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल में मौजूदा विधायक ने क्षेत्र के लिए एक नई योजना तक नही ला पाएं जबकि पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर के अथक प्रयासों से स्वीकृत योजनाओं पर भी कुंडली मार के बैठ गए हैं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की धज्जियां उड़ाई जा रही है जबकि जनता की कोई सुनवाई नही हो रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बर्फबारी के मद्देनजर लाहौल स्पीति के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य वस्तुओं का भंडारण करें, लोगों को न हो असुविधा- ADM

Fri Oct 23 , 2020
एप्पल न्यूज़, काजा जिला लाहुल स्पीति के स्पीति उप मंडल में सर्दियों के लिए खाद्य एंव अन्य जरूरी वस्तुओं के भंडारण आपूर्ति को लेकर अतिरिक्त दण्डाधिकारी ज्ञान सागर नेगी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त दण्डाधिकारी ज्ञान सागर नेगी ने […]

You May Like

Breaking News