कुफरी और फागू के बीच जमे कोहरे में फिसलन के कारण 8-10 गाड़ियां दुर्घनाग्रस्त, लाखों का नुकसान- लम्बा जाम

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला घने कोहरे के चलते व फिसलन से आज सुबह शिमला जिला में दो स्थानों पर कई गाड़ियों में आमने सामने टक्कर हो गई। इन हादसों में कई लोगों को चोटे आई हैं और कई वाहनों को नुकसान हुआ है।

राजधानी शिमला के निकट फागू और कुफरी के निकट होटल एप्पल ब्लासम के पास घने कोहरे के चलते सात गाड़ियों में टक्कर हो गई। इन में बस, ट्रक व कई छोटे वाहन शामिल है। इस हादसे में कई लोगों को चोटें भी आई है और गाड़ियों को खासा नुकसान हुआ है।

 उधर शिमला जिला के खड़ा पत्थर में दो गाड़ियों में टक्कर हो गई। इस टक्कर का कारण भी कोहरा बताया जा रहा है। हादसों के चलते रविवार सुबह दोनों तरफ जाम लगा हुआ है।

गनीमत यह रही कि आज अवकाश होने के कारण शिमला ठियोग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थोड़ी कम है लेकिन बाहर से आए पर्यटक फागू व कुफरी घूमने के लिए आए हुए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद- शिमला के टूटू में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Sun Nov 28 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हैरिटेज कालका- शिमला रेलवे ट्रैक पर रविवार सुबह एक हादसा हुआ है। टूटू के निकट ट्रेन के नीचे एक व्यक्ति आ गया। इसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने टूटू में ही ट्रेन को रोका । हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस […]

You May Like

Breaking News