ब्रेकिंग- किसान आंदोलन के लिए लोगों का समर्थन लेने पहुचे सिंधु बॉर्डर के 3 किसानों को शिमला पुलिस ने किया गिरफ्तार, खिंचते हुए पहुंचाए थाने

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

किसान आंदोलन के लिए समर्थन जुटाने शिमला के रिज मैदान पर पहुंचे सिंधु बॉर्डर से आये 3 किसानों को पुलिस ने रिज मैदान पहुंचने से पहले ही चर्च के पास रोक लिया और वहां से खिंचते हुए उन्हें पुलिस सदर पुलिस स्टेशन ले आई।

इस दौरान पुलिस के जवानों ने किसानों के साथ धक्का-मुक्की की और मीडिया कर्मियों के साथ भी पुलिस के जवानों ने धक्का-मुक्की की और कवरेज करने से रोकने की कोशिश की गई ये किसान रिज मैदान पर लोगो को जागरूक करने पहुचे थे।

किसानो का कहना है कि वे रिज की तरफ जा रहे थे ओर किसी तरह की नारेबाजी नही की लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ कर ले गई है। हरप्रीत सिंह की अगुवाई में ये किसान शिमला पहुचे थे।
एसपी मोहित चावला ने कहा कि ये किसान रिज पर प्रदर्शन करने आ रहे थे ऐसी जानकारी मिली थी और उस आधार पर इन्हें गिरफ्तार कर लिया है और जो मीडिया कर्मियों के साथ बतमीजी की गई है उसकी जांच की जाएगी

Share from A4appleNews:

Next Post

103 वर्षीय तुले राम व 102 साल की देहलु देवी के हौसले को सलाम, पहुंचे मतदान के लिए

Tue Jan 19 , 2021
एप्पल न्यूज़, कुल्लू शतक की दहलीज को सहज रूप से पार कर चुके कुल्लू जिला की गाहर पंचायत के 103 वर्षीय तुले राम तथा बबेली वार्ड में 102 बसंत देख चुकी देहलु देवी जब मतदान केन्द्र पहंुंची तो हर कोई इनके हौंसले को प्रणाम करता दिखाई दिया। दोनों मतदान केन्द्रों […]

You May Like