शिमला US क्लब में कुत्तों ने घेरा ‘तेंदुआ’ पेड़ पर चढ़ा, वन विभाग की टीम ने ट्रेंक्यूलाइज कर पिंजरे में किया कैद

एप्पल न्यूज़, शिमला

राजधानी शिमला में शनिवार सुबह वन विभाग की टीम ने तेंदुएं को काबू में किया। यूएस क्लब में यह तेंदुआ सुबह 6 बजे कुतों पर घात लगाने आया था। तभी साथ लगते लोगों की नज़र पेड़ पर चढ़े तेंदुएं पर पड़ी।

लोगों ने वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर तेंदुआ पिंजरे में क़ैद कर लिया है।

शनिवार सुबह यूएस क्लब में अचानक कुत्ते भौंकने लगे तो लोगो ने पेड़ पर तेंदुएं को देखा। कुत्तों ने पेड़ के नीचे तेंदुएं को घेर लिया। दो घंटे बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने इंजेक्शन से बेहोश कर तेंदुआ को पकड़ लिया।

एसीसीएफ अनिल ठाकुर ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली वह तुरन्त मोके पर पहुंच कर तेंदुआ पकड़ लिया है।

गौर रहे है कि दीवाली से पहले एक बच्ची व दीपावली की रात डाउन डेल में तेंदुआ एक बच्चे को उठा कर ले गया था और उसे मार कर खा लिया था।

उसके बाद से शहर में तेंदुएं की दहशत फैल हुई है। आज शिमला शहर के माल रोड़ के साथ लगते यूएस क्लब में तेंदुएं का इस तरह आना लोगों को ओर डरा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

वीरभद्र सिंह की स्मृति में कैलेंडर जारी, प्रतिभा सिंह बोली- PM मोदी के मंडी दौरे से हिमाचल को मिली निराशा

Sat Jan 1 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की स्मृति में कांग्रेस पार्टी कार्यालय में सिलिंडर जारी किया गया। वीरभद्र सिंह की तस्वीर वाले 2022 के कलेंडर के सहारे अब कांग्रेस पार्टी 2022 के विधानसभा चुनावो में जीत की फ़िराक में नज़र आ रही है। मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह […]

You May Like

Breaking News