चमोली जलप्रलय में रामपुर बुशहर शिंगला के दो युवक लापता, प्रोजेक्ट में थे सेवारत

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
ग्लेशियर टूटने से चमोली की ऋषिगंगा और धौलीगंगा नदियों में हुए जलप्रलय में दो बिजली प्रोजेक्ट तबाह हो गए। इन्हीं में से एक प्रोजेक्ट में बीते 4 वर्षों से रामपुर बुशहर के शिंगला गांव के दो युवक भी सेवारत थे। पवन और राकेश कुंदन एनर्जी पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। नदी में आई तबाही में प्रोजेक्ट के साथ ही वहां तैनात कर्मचारी भी इसकी चपेट में आ गए हैं। कर्मचारियों के साथ ही पवन और राकेश भी थे जो अभी तक लापता बताए जा रहे हैं।
हालत को सामान्य बनाने के लिए रेस्क्यू आपरेशन लगातार जारी है लेकिन अभी तक दोनों की कोई सुचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे शिंगला गांव और इलाके में परिजन और लोग उनकी सकुशलता के लिए प्रभु से प्रार्थना कर रहे हैं। परिजन घटनास्थल की ओर रवाना हो चुके हैं। सभी को उम्मीद है कि दोनों की सकुशलता का समाचार जल्द मिलेगा।
राकेश और पवन के परिजन और रिश्तेदार करीब 15 युवा चमोली जा रहे हैं। ग्राम पंचायत शिंगला के प्रधान राज कुमार और चमोली जा रहे परिजन होशियार और रुपेश शर्मा ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों भाई सलामत होंगे और वापस घर लौटेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

वर्ष 2021-22 के लिए 9405.41 करोड़ रुपये के परिव्यय प्रस्तावित

Mon Feb 8 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि विकासात्मक बजट के अन्तर्गत वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 9405.41 करोड़ रुपये के परिव्यय प्रस्तावित किए गए हैं। वह आज यहां आगामी वित्त वर्ष के लिए विधायकों की प्राथमिकता बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक […]

You May Like

Breaking News