file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

“5 नारी न्याय गारंटी” को महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने किया जारी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़,शिमला

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने आज देश के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिका अर्जुन खड़गे व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पांच  नारी न्याय गारंटी को प्रदेश को जारी किया।
इसमें महालक्ष्मी में गरीब परिवार की एक महिला को एक साल में एक लाख देने की गारंटी है।

दूसरी गारंटी आधी आबादी पूरा हक में केंद्र सरकार के कार्यलयों में नई नियुक्तियों में आधी में महिलाओं की नियुकितयां करने की बात कही गई है।

वहीं तीसरी गारंटी नारी शक्ति सम्मान में आंगनवाड़ी, मिड डे वर्कर,आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को मासिक वेतन में केंद्र सरकार का दुगना योगदान है।

चौथी गारंटी अधिकार मैत्री गारंटी में देश की हर पंचायत में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने व उनके अधिकारों को दिलाने के लिए अधिकार मित्र नियुक्त किये जाएंगे।

पांचवी गारंटी में सावित्री बाई फुले होस्टल गारंटी में भारत सरकार के देश के हर जिले में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टलों का निर्माण कर इनकी संख्या को दुगना किया जाएगा।
जैनब चंदेल ने पत्रकार सम्मेलन में  कांग्रेस द्वारा जारी महिला उत्थान के लिए जारी पांच गारंटियों की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र की सत्ता में  आते ही कांग्रेस इन गारंटीयों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला उत्थान के प्रति बचनबद्ध है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल के 5 जिलों में 22 पुलों के निर्माण के लिए केंद्र से 139.78 करोड़ जारी- विक्रमादित्य सिंह

Sat Mar 16 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि प्रदेश के पांच जिलों में 22 पुलों के निर्माण के लिए 139.78 करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए हैं।उन्होंने बताया कि यह धनराशि जिला चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन व ऊना में पुलों के निर्माण पर व्यय की […]

You May Like

Breaking News