पूर्ण राज्यत्व दिवस के स्वर्ण जयंती वर्ष पर शिमला के पुलिस सहायता कक्ष का स्पेशल कवर जारी

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यत्व दिवस के स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर शिमला के हेरिटेज पुलिस सहायता कक्ष का डाक सेवा विभाग द्वारा स्पेशल कवर जारी किया गया।कार्यक्रम में चीफ पोस्ट मास्टर जनरल हिमाचल प्रदेश मीरा रंजन शेरिंग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर स्पेशल कवर का विमोचन किया।मॉल रोड स्थित हेरिटेज पुलिस सहायता कक्ष को बने हुए 135 साल हो चुके हैं और 1887 में यह रूम बनाया गया था तबसे लेकर अब तक जनता की सेवा के लिए कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर चीफ पोस्ट मास्टर जनरल मीरा रंजन शेरिंग ने पुलिस विभाग को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल पुलिस अच्छे कार्यों और सेवा के लिए जानी जाती है और डाक विभाग को शिमला के हेरिटेज पुलिस सहायता कक्ष का स्पेशल कवर जारी करते खुशी मिली है।

एसपी शिमला मोहित चावला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के राज्यत्व दिवस की स्वर्ण जयंती वर्ष पर डाक सेवा विभाग द्वारा स्पेशल कवर जारी कर इस असिस्टेंट रूम को जगह दी है जो कि हिमाचल प्रदेश पुलिस के लिए गौरव की बात है।शिमला पुलिस का जनता के प्रति दायित्व आज से और भी बढ़ गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

NJHPS झाकड़ी में ब्लड डोनेशन कैम्प, 181 लोगों ने किया रक्तदान

Tue Feb 16 , 2021
एप्पल न्यूज़, झाकड़ी एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक नंद लाल शर्मा जी का हमेशा से ही यह लक्ष्य रहा है कि निगम ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ राष्ट्रहित में अपना सहयोग प्रदान करें । अभी देश कोरोना से बाहर नहीं निकल पाया है । इसलिए समाज व देश के प्रति […]

You May Like

Breaking News