हिमाचल में लॉक डाउन सी स्थिति, 5 डे वीक-शादी में 50 लोग तो एक मई तक स्कूल बंद

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow


*बॉर्डर में कोई भी पाबंदी नहीं,,
*अब 5 दिन ही होगें वर्किंग और ऑफिस में अटेंडेंस 50% होगी,,,
*पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी 50% पर चलेगी,,
*सभी शैक्षणिक संस्थान 1 मई तक रहेंगे बंद ,,,और 22 अप्रैल तक मंदिर में कर सकते हैं दर्शन,,
*शादियों में अब सिर्फ 50 लोग ही हो पाएंगे शामिल, वहीं सोशल गैदरिंग पर भी लगाई रोक,

एप्पल न्यूज़, नीरज डोगरा शिमला
हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने पाबंदियां लगाने शुरू कर दी है। हालांकि बॉर्डर पर अभी कोई भी पाबंदी नही लगाई गई है लेकिन सरकार ने प्रदेश के बाहर से आने वाले लोगों से आग्रह किया है कि वो खुद को अपने घर में ही क्वारेंटाइन कर लें। वहीं अब सभी कार्यालय हफ्ते में 5 दिन ही खुले रहेंगे और उनकी अटेंडेंस भी 50% ही लगेगी।
सरकार ने 1 मई तक सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि अब शादियों में सिर्फ 50 लोगों ही शामिल हो पाएंगे और उन्हे सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान रखना पड़ेगा, वहीं उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में सोशल गैदरिंग पर भी रोक लगाई जाएगी ताकि संक्रमण ना फैले। प्रदेश के धार्मिक स्थलों को दर्शन के लिए 22 अप्रैल तक खुला रखा गया है और प्रदेश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में 50 फीसदी करने का निर्णय लिया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की शुभकामनाएं

Wed Apr 21 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलाराज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को राम नवमी के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दीं हैं।राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व हम सभी को जीवन में अच्छाई के साथ निरन्तर आगे बढ़ने और मर्यादित जीवन जीने की प्रेरणा देता है।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर […]

You May Like

Breaking News