CM के हेलीकाप्टर में आई खराबी-सड़क मार्ग से आए शिमला बोले-सेब के दाम स्थिर हैं, किसान जल्दबाजी में मंडी न भेजे फसल- जयराम

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

हैलीकॉप्टर मे आई तकनीकी खराबी के कारण सड़क मार्ग से शिमला गए मुख्यमंत्री

एप्पल न्यूज़, रंजू जम्वाल बिलासपुर

मुख्यमंत्री का मण्डी जिला के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान वापिस शिमला को सड़क मार्ग के द्धारा गए है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद वह शिमला जाते समय अचानक घुमारवी लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में थोड़ी देर रूके और चाय पीने के बाद शिमला रवाना हो गए हैं।

घुमारवी भाजपा मड़ल सुरेश ठाकुर व अन्य कार्यकताओं ने उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री से पूछे गए सवाल के जबाब मे उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्कूल बंद करने का निर्णय छात्रों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।ताकि छात्रों को संक्रमित होने से बचाया जा सके।जब हालात सामान्य होंगे स्कूल को खोल दिया जाएगा।
सेब के कम मूल्य पर पूछे के सवाल पर उन्होंने कहा कि हिमाचल में उच्च कोटि किस्म के सेब के मूल्य में कोई गिरावट नही आई है।किसानों को सही मूल्य मिल रहा है।लेकिन जो सेब बारिश या ओले पड़ने की वजह से खराब हो गया है।उसके मूल्य में थोड़ी कमी आयी है।

इस बार सेब की फसल बहुत अच्छी है।एकाएक मंडियों में सेब की मात्रा अधिक हो जाने से भी सेब का मूल्य कम हुआ है।लेकिन यह स्थिति थोड़े समय के लिए है।जल्द ही किसानों को अच्छे रेट मिलेंगे और किसान लाभ कमा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि सरकार ने कोल्ड स्टोर मालिको को भी किसानों को अच्छे भाव देने की बात की है ताकि किसानों को मुनाफा हो सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश के “स्वर्ण जयंती समारोह” के उपलक्ष पर 17 सितंबर को बुलाया गया विशेष विधानसभा सत्र, राष्ट्रपति रामनाथ कोविद होंगे मुख्य अतिथि

Fri Aug 27 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश अपने पूर्ण राजयत्व के 50 वर्ष पूरे कर चुका है। हिमाचल के 50 वर्ष पूरे होने पर वर्ष 2021 के साल को “स्वर्ण जयंती समारोह” के रूप में मना रहा है। हिमाचल की 50 साल की यात्रा को यादगार बनाने के लिए सरकार ने कई […]

You May Like

Breaking News