file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

हिमाचल में आगामी 48 घंटे के दौरान हो सकती है भारी बारिश, मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में आने वाले 48 घण्टे में भारी बारिश की संभावना है। 12 सितंबर तक के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। वन्ही प्रदेश में 25 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में लगातार मॉनसून सक्रिय है जिसके चलते बीते कल भी प्रदेश के मैदान क्षेत्रों तथा मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश देखने को मिली।

मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक सुरेंद्र पाल ने कहा की 12 सितंबर तक येलो अलर्ट किया गया है जिसके चलते मैदानी तथा मध्यवर्ती क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

उन्होंने कहा कि बारिश 25 सितंबर के बाद भी प्रदेश से मॉनसून अलविदा कहने की स्थिति में होगा।फिलहाल बारिश की बात की जाए तो पिछले साल की तुलना में सामान्य बारिश चली हुई है।

हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थलों की ओर आते हैं वह सावधानी से यातायात करें क्योंकि बारिशों के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में धुंध तथा विजिबिलिटी शून्य के बराबर हो जाती है तो उनसे आग्रह है कि वह पहाड़ी क्षेत्रों में जब भी घूमने आए तो सावधानी से यातायात करें और नदी नालों के पास ना जाएं जिससे किसी तरह की अप्रिय घटना न घटे।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला में लक्की कूपन और होटल पैकेज के नाम पर पर्यटकों से 1.40 लाख की ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार

Wed Sep 8 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला घूमने आये पर्यटकों के साथ ठगी का मामला सामने आया है। राजधानी में टूरिस्ट को पैकेज के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। शिमला सदर थाना में ठगी की शिकायत माेहाली के रहने वाले पर्यटक ने की है। आरोप है कि पैकेज देने के […]

You May Like

Breaking News