BJP ने परिवारवाद को किया दरकिनार- कार्यकर्ताओं को दी तरजीह, खुशाल आज तो बाकी कल भरेंगे नामांकन- जम्वाल

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में हो रहे उपचुनावों के लिए टिकटों की घोषणा कर दी है। परिवारवाद से किनारा करते हुए पार्टी ने कार्यकर्ताओं को तरजीह दी है।

मंडी लोकसभा सीट से हो रहे उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कारगिल वॉर हीरो ब्रिगे़डियर खुशाल ठाकुर को टिकट दिया है। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह से होगा। कांग्रेस इस बार वीरभद्र सिंह के निधन के बाद सहानुभूति वोट बटोरने की कोशिश में है।

वहीं टिकट की घोषणा होने के बाद बीजेपी प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जामवाल ने कहा कि बीजेपी उप चुनाव में 4 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय सीट से खुशाल ठाकुर आज नामांकन भरेंगे जबकि 3 अन्य सीटों पर कल नामांकन भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी उपचुनाव में जीत हासिल करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

जुब्बल- कोटखाई से टिकट के लिये नीलम ने BJP शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, जीत का किया दावा, बोली क्षेत्र की समस्याओं का करेगी निदान

Thu Oct 7 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला जुब्बल कोटखाई से भाजपा ने नीलम सरैक पर दांव खेला है। नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद उनके बेटे चेतन ब्रागटा को टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन बीजेपी ने महिला प्रत्याशी पर विश्वास जताया है। वीओ,,,उपचुनाव के लिए टिकट हासिल करने के बाद […]

You May Like

Breaking News