file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट रामपुर बुशहर द्वारा शुरू की गई एंबुलेंस सेवा, ग्रामीण गरीब व बेबस लोगों को मिलेगी निशुल्क सेवा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

शिमला जिला के रामपुर स्थित सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट समाज
सेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में
मंदिर ट्रस्ट की ओर से क्षेत्र के दूरदराज गरीब बेबस लोगों की दिक्क्तों
को ध्यान में रखते हुए एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया है। इस सेवा का लाभ गरीब परिवार के मरीजों को निशुल्क मिलेगा। जबकि अन्य आम नागरिकों को यह सेवा बहुत कम दरों पर चौबीसों घंटे उपलब्ध होगी।

ग्रामीण विकट पृष्टभूमि से जुड़े रामपुरा के दूर दराज क्षेत्र में मरीजों को
समय पर एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध नहीं होती थी। इसे ध्यान में रखते हुए सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट दवारा रामपुर शहर के लोगो के सहयोग से एम्बुलेंस सब को शुरू किया गया है।

ट्रस्ट ने कोविड संकट में गरीबो को राशन वितरण से ले कर अन्य सामाजिक कार्यो में प्रशासन का हाथ बटाया है। इतना ही नहीं सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट की ओर से कई गरीब कन्याओं का विधिविधान से विवाह किया जा चुका है।

ट्रस्ट की ओर से पिछले 8 वर्षों से निशुल्क आई स्पेशलिस्ट कैंप का भी आयोजन किया जा रहा है। मंदिर द्वारा कन्याओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट रामपुर के महासचिव विनय शर्मा ने
बताया कि धार्मिक कार्यों के साथ.साथ ट्रस्ट अन्य सामाजिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उनके उत्थान व सेवा से जुड़े कार्यों पर ध्यान दे
रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले 8 वर्षों से आंखों का निशुल्क कैंप
लगाया जा रहा है। इसी तरह गरीब कन्याओं का विवाह और अन्य कई सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों के सेवार्थ उन की समस्या को देखते हुए एंबुलेंस सेवा शुरू कर दी गई है। क्योंकि यहां के दूरदराज क्षेत्र के मरीजों को लाने ले जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला के कालीबाड़ी मन्दिर में धूमधाम से मनाया गया दुर्गापूजा , महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली

Fri Oct 15 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला कालीबाड़ी मन्दिर में दुर्गा पूजा, का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विजयदशमी के अवसर पर शुक्रवार सुबह से मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बंगाल समुदाय की विवाहिता महिलाओं ने माता रानी का सुंदर श्रृंगार किया। इसके बाद महिलाओं ने एक दूसरे के साथ सिंदूर की […]

You May Like

Breaking News