IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस के अग्रणी संगठनों का धरना-प्रदर्शन, पूछा- स्मृति ईरानी कहाँ है…?

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला/मंडी/सोलन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अग्रणी संगठनों कांग्रेस सेवादल, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एन.एस.यू.आई. व इंटक ने प्रदेशस्तरीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया। यह धरना-प्रदर्शन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में किया गया, जिसमें प्रदेशस्तरीय धरना-प्रदर्शन जिला मंडी में आयोजित किया गया, जिसमे अखिल-भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव-प्रभारी संजय दत्त ने जिला मंडी में जनसमूह को संबोधित किया।
संजय दत्त ने कहा कि महंगाई चरमसीमा पर पहुंच गई है। गैस सिलैंडर के दाम 1000 रूपये के पार हो चुके है। पेट्रोल-डीजल, खाद्य वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रदेश में बेराजगारी 8 प्रतिशत तक पहुंच गई है और प्रदेश की भाजपा सरकार बाहरी राज्य के लोगों को रोजगार दे रही है।

हिमाचल में 14 लाख से भी ज्यादा युवा बेरोजगार है, लाखों शिक्षित व प्रशिक्षण प्राप्त युवा अपने घरों में रोजगार की तलाश में बैठे हैं, जिसका प्रदेश के मुख्यमंत्री कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। किसान-बागवान भाजपा सरकार की कुनीतियों से परेशान हो चुका है। 
उन्होंने कहा कि दंग्र के विधायक जवाहर ठाकुर द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी रानी प्रतिभा सिंह को अपमानित करना भाजपा की मानसिकता और घटिया सोच को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के लिए लड़ाई लड़ रही है और भाजपा की डबल इंजन सरकार अंबानी और अडानी के लिए कार्य कर रही है। आज हर वर्ग का व्यक्ति भाजपा सरकार की कुनीतियों से परेशान हो चुका है, जिसका खामियाजा आने वाले उप-चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ेगा। 
कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि आज भाजपा की कुनीतियों के कारण प्रदेश के हर वर्ग का व्यक्ति परेशान हो चुका है। बेरोजगारी व महंगाई से आम जनमानस की कमर टूट चुकी है। किसान-बागवान सड़को पर अपने हित की लड़ाई लड रहा है, परंतु भाजपा की भगवाधारी सरकार आंखे मूंदे बैठी है। जिसका जवाब प्रदेश की जनता आने वाले उप-चुनाव में देगी।

यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि आज प्रदेश सरकार का युवा बेरोजगारी के कारण परेशान हो चुका है। भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं से वोट मांगती है और रोजगार बाहरी राज्यों के लोगों को देती है। आम जनता की आवाज को बुलंद करते हुए आज प्रदेश कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों ने जिलास्तर पर इस धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया।
इस धरना-प्रदर्शन में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने भी अपने विचार रखे। इस विशाल धरना-प्रदर्शन में महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठक रीना पंडीर, युवा कांग्रेस प्रवक्ता हेमंत शर्मा (आशू) सहित सेवादल, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई व इंटक के पदाधिकारियों ने भाग लिया।Photo1

कांग्रेस के अग्रणी संगठनों ने अर्की विधानसभा क्षेत्र में महंगाई व बेरोजगारी को लेकर किया धरना-प्रदर्शन
सोलन/अर्की

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अग्रणी संगठनों कांग्रेस सेवादल व यूथ कांग्रेस सहित कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों के महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर धरना प्रदर्शन किया और एसडीएम अर्की को ज्ञापन सौंपा।

यह धरना-प्रदर्शन कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों ने संयुक्त रूप से अर्की विधानसभा की जनता आग्रह किया कि जब आप मतदान करने जाएं, तो गैस सिलेंडर को देखकर जाएं।

इस धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस सेवादल ब्लाॅक अध्यक्ष अर्की जय प्रकाश ठाकुर, सुमित शर्मा, विजयराम, बेगी राम, हीरा सिंह कालिया व शशिकांत सहित यूथ कांग्रेस व अन्य अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस पार्टी में नेताओं का सन्यास तय, फतेहपुर में भाजपा जीतेगा, जनता विकास पर मोहर लगाएगी- कश्यप

Tue Oct 26 , 2021
एप्पल न्यूज़, फतेहपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने फतेहपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा को फतेहपुर की जनता मन बना चुकी है कि इस बार यहाँ से भाजपा को जीतना है और विकास की गति को बढ़ाना है।फतेहपुर में भाजपा मज़बूत है और सभी […]

You May Like

Breaking News