IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

किसान बिलों को वापस लेना किसानों की बड़ी जीत, PM ने साल भर आंदोलकारियों को पूछा नहीं आज दूरदर्शन पर हुए प्रकट- विक्रमादित्य

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर थोपे गए तीन कृषि कानूनों को रद्द करने के फैंसले का स्वागत करते हुए इसे किसानों की जीत बताया है। उन्होंने कहा है कि लंबे समय के बाद मोदी सरकार की आंखे खुली। एक साल से अधिक समय तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन आंदोलनरत किसानों से बात तक नही की,और आज एकाएक दूरदर्शन पर प्रकट होकर उन्होंने इन तीनों कानूनों को रद्द करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि अब जब पांच राज्यों में चुनाव की बेला शुरू होने वाली है ऐसे में उन्होंने तीन कृषि कानूनों को रद्द करने के राजनैतिक लाभ लेने का जो प्रयास किया है उसमें उन्हें अब कोई सफलता नही मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए चार उप चुनाव परिणामों के बाद देश मे भाजपा को जो झटका लगा है उसके बाद डीज़ल, पेट्रोल के मूल्यों में कमी के बाद किसानों पर थोपे तीन कृषि कानून रद्द कर देश मे लोगों के गुस्से को शांत करने का यह असफल प्रयास है।
विक्रमादित्य सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैंसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश में हुए उप चुनावों परिणामों के बाद उन्हें देश प्रदेश में लोगों की समस्याएं नज़र आने लगी है।

उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि मोदी सरकार ने हमेशा ही स्वार्थ की राजनीति कर देश के लोगों को गुमराह किया।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से लोग त्रस्त है।केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार लोगों को कोई भी राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

नरेन्द्र मोदी ने सिख भाइयों के हित में जितने कार्य किये, उतने किसी ने नहीं किये- कश्यप

Fri Nov 19 , 2021
कश्यप ने सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं देते हुए कहा […]

You May Like

Breaking News