कांग्रेस ने शिमला में मनाया 137वां स्थापना दिवस, लोकतंत्र और संविधान को बचाना आज कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती- राठौर

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस पार्टी ने आज अपना 137वां स्थापना दिवस मनाया। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी ध्वज फहराकर स्थापना दिवस मनाया और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

राठौर ने कहा कि देश की आजादी और नवनिर्माण में कांग्रेस पार्टी के नेताओं की अहम भूमिका रही है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है।

कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज भी देश में विपक्ष की भूमिका में लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है क्योंकि आज जो लोगों सता में है वह देश की एकता अखंडता को तोड़ कर देश को विभाजित करने का काम कर रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से मजबूत हो रही है आने वाले समय मे पार्टी फिर से सत्ता में काबिज होकर देश के विकास को आगे बढ़ाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लिए पांच पुल समर्पित करने पर रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया

Tue Dec 28 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम द्वारा देश् के चार राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 27 परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। इन परियोजनाओं का निर्माण सीमा सड़क संगठन (बी.आर.ओ.) द्वारा किया गया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर […]

You May Like

Breaking News