हिमाचल में झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, आश्रय प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- जय राम ठाकुर

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार बेघरों को आश्रय प्रदान करने और झुग्गी-झौंपड़ियों में रहने वाले लोगों के जीवनस्तर में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के नेतृत्व में झुग्गी वासियों के एक प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित कर रहे थे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को जमीन का मालिकाना हक प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश स्लम ड्वेर्ल्ज़ (प्रोप्राइटी राइट्स) एक्ट, 2022 पारित किया है ताकि झुग्गी बस्तियों में रहने वाले सम्मान सहित जीवनयापन कर सकें।
जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि गरीब और जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए शुरू की गई योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले। उन्होंने प्रदेश के लोगों से इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने झुग्गी बस्तियों ने रहने वाले लोगों को राहत प्रदान करने वाले इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।  

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल ने पांवटा साहिब में साक्य सम्प्रदाय की शिक्षा के प्रसार पर दिया बल

Sat Mar 19 , 2022
एप्पल न्यूज़, सिरमौरराज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि दलाईलामा की शिक्षाएं हमें प्रेम, शान्ति और मानवता का सन्देश देती हैं और हम सभी को इनका अनुसरण करना चाहिए।राज्यपाल जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के पुरवाला में परमपूज्य 43वें साक्य त्रिजिन ज्ञान वज्र रिनपोचे के राज्याभिषेक समारोह को सम्बोधित कर […]

You May Like

Breaking News