IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

कुल्लू की विशेष अदालत ने देवी राम को 4.7 Kg. चरस रखने के आरोप में सुनाया 10 साल का कठोर कारावास

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

कुल्लू के विशेष न्यायाधीश देविन्द्र कुमार की अदालत ने जिला की सैंज तहसील के डाकघर बलाड़ के तहत रावनाला गांव के देवी राम पुत्र संगत राम को चरस ले जाने के आरोप में 10 साल का कठोर कारावास तथा एक लाख रूपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर आरोपी को एक साल का अतिरिक्त साधारण कारावास झेलना होगा।


मुकद्दमें की पैरवी कर रहे जिला न्यायवादी एन.एस. चौहान ने बताया कि 23 नवम्बर 2017 को पुलिस की टीम ने गढ़सा-भलान सड़क पर नाकाबंदी की हुई थी।

इसी दौरान हाथ में थैला लिये देवी राम गड़सा की ओर से नरौल सम्पर्क सड़क से पैदल आ रहा था। पुलिस ने उसे रोककर थैले की जांच की। जांच करने पर देवी राम से 4 किलो 720 ग्राम चरस बरामद हुई।

इस पर पुलिस स्टेशन कुल्लू मेें एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया। छानबीन पूरी होने पर विशेष न्यायाधीश-एक कुल्लू की अदालत में चार्जशीट पर मुकद्दमा चलाया गया।

आरोप साबित होने पर देवी राम को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत सजा सुनाई गई।
                

Share from A4appleNews:

Next Post

जलोड़ी जोत में हिम-ईरा के तहत खुली SFG की दुकान, पर्यटन सीजन में हिमाचली उत्पाद पहुंचेंगे पर्यटकों तक

Wed Mar 30 , 2022
एप्पल न्यूज, सीआर शर्मा आनी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकास खंड आनी कार्यालय की ओर से  हिम-ईरा का शुभारंभ किया गया था। इसके तहत अब अब जलोड़ी जोत में स्वंय सहायता समूहों के लिए साप्ताहिक दुकान स्थापित की गई है। इसका उद्घाटन खंड विकास अधिकारी बबनेश चड्डा ने […]

You May Like

Breaking News