IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

MP शिमला व BJP अध्यक्ष सुरेश कश्यप के नाम से उद्योगपतियों से उगाही करने वाला चढ़ा नालागढ़ पुलिस के हत्थे, अहमदाबाद से किया गिरफ्तार- 4 दिन के रिमांड पर

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

गुजरात के अहमदाबाद से नालागढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 4 दिन का रिमांड किया हासिल

एप्पल न्यूज़, अनवर हुसैन, नालागढ़

बद्दी- बरोटीवाला- नालागढ़ , परमाणु व पोंटा साहिब औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों से हाल ही में एक शख्स भाजपा अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप के नाम का इस्तेमाल कर उद्योगपतियों के साथ जालसाजी कर पैसे ऐंठ रहा था उसे नालागढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मानपुरा के एक उद्योगपति द्वारा नालागढ़ थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि किसी व्यक्ति द्वारा उन्हें सांसद सुरेश कश्यप के नाम से कॉल आया था।

इस पर उन्होंने उस नंबर पर कुछ पैसे भी डाले थे पर जब उनके द्वारा सांसद से बात की तब उन्हें पता चला कि किसी ने उनके साथ धोखा किया है। जिस पर नालागढ़ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

साइबर टीम की मदद से आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद से काबू कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ नालागढ़ श्याम लाल ने बताया कि साइबर टीम की मदद से पुलिस की टीम ने सांसद सुरेश कश्यप के नाम से पैसे मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उसे कोर्ट में पेश कर 4 दिन का रिमांड हासिल कर लिया है व उससे पूछताछ जारी है। अभी यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि क्या किसी और भी उद्योगपति से इस श्लेष ने इसी तरह से ठगी तो नहीं कि है। मामले को गम्भीरता से जांचा जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

खुशियों का 'शगुन' "मुख्यमंत्री शगुन योजना"

Mon Apr 4 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलासशक्त और जीवंत समाज के निर्माण में महिलाएं महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समाज के विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई सार्थक कदम उठाए गए हैं। महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक दशा सुधारने के उद्देश्य से अनेक कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की गई हैं, […]

You May Like

Breaking News