सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

दुःखद- बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, टिप्पर- नैनो कार में चचेरे बहन-भाई की घटनास्थल पर ही मौत

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रंजू जम्वाल बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर क्षेत्र में बेहद ही दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में चचेरे बहन-भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा, टिप्पर की नैनों कार से टक्कर…चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। युवक व युवती बेहनाजड़ा के रहने वाले थे। शुरूआती जानकारी के मुताबिक दोनों ही नैनों कार में ऋषिकेष की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कार की टिप्पर से भिडंत हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत ही 108 को सूचित किया। बेहद ही नाजुक हालत में युवक व युवती को घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सूूचना मिलते ही घुमारवीं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। चूंकि ये घटना झंडूता पुलिस थाना के तहत हुई थी। लिहाजा, झंडूता पुलिस को हादसे के बारे में सूचन दी गई। मृतक युवक की पहचान 21 वर्षीय ऋषभ चंदेल पुत्र रविंद्र चंदेल व 15 वर्षीय जागृति चंदेल पुत्री ज्ञान चंद के तौर पर की गई है।

यह भी सामने आया है कि नैनों कार की टक्कर फोरलेन के निर्माण में लगे टिप्पर से हुई है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार की फौरी राहत जारी कर दी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बैटरी की तारों में ईंधन आपूर्ति पाइप के पास शॉर्ट सर्किट मानवीय भूल के कारण हुआ मण्डी बस हादसा, चालक की पत्नी को तुरंत मिलेगी नौकरी - परिवहन मंत्री

Fri Apr 8 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने यहां बताया कि 4 अप्रैल, 2022 को हुए मण्डी बस हादसे की प्रारम्भिक रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। रिपोर्ट में दुर्घटना का कारण मानवीय भूल बताया गया है, परन्तु इस दुर्घटना की सघन जांच के लिए जिला दण्डाधिकारी, मण्डी को निर्देश  दिए […]

You May Like

Breaking News