जब भी केंद्र में भाजपा सरकार रही हिमाचल मेन स्ट्रीमिंग में रहा, कांग्रेस सरकार में हिमाचल विकास में पिछड़ा, वीरभद्र सिंह ने तो विशेष श्रेणी दर्जे की मांग तक नहीं रखी- जेपी नड्डा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शिमला में प्रेसवार्ता कर कहा कि चार दिवसीय दौरे के दौरान को कमेटी, संगठन सहित अन्य से संगठनात्मक चर्चा हुई।
जब भी केंद्र में भाजपा सरकार रही हिमाचल में स्ट्रीमिंग में रहा। जब दुर्भग्यवश केंद्र व प्रदेश के कांग्रेस सरकार बनी हिमाचल विकास में पिछड़ा। हिमाचल विशेष श्रेणी राज्य था। कांग्रेस के समय रेशो बदल गया और 90:10 की जगह 60:40 में दिया । ऐसा केवल हिमाचल उत्तराखंड के साथ किया और भेदभाव किया।


2014 में मोदी सरकार आई और यहां वीरभद्र सरकार थी लेकिन कभी मांग नहीं रखी। फिर भी मोदी ने स्पेशल कैटेगरी स्टेट का दर्जा दिया।
इसी तरह औधोगिक पैकेज को 8 साल में ही वापस ले लिया जबकि 10 साल के लिए दिया था। जहाँ पड़े सन्तन के पांव वहां बंटाधार हुआ, इसी तर्ज पर उन्होंने काम किया।
अटल टनल 2014 तक काम कछुआ चाल से चल रहा था। जिसके बाद द्रुतगति से काम शुरू हुआ क्योंकि मोदी उसे दिल पर पत्थर समान मानते थे।
विद्युत क्षेत्र में लुहरी, सवदा कुडु, रेणुका जी और धौला सिद्ध सभी भाजपा सरकार की देन है। फ़ॉर लें प्रोजेक्ट और रोपवे भी हमारी सरकार की देन है।
नड्डा ने कहा कि 250 की बस्ती को भी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में लिया गया है। एम्स भी मोदी सरकार की देन है जिसका उदघाटन करने मोदी आएंगे। हिमाचल के विकास कोई करेगा 5तो भाजपा की सरकार करेगी।
डबल इंजन सरकार ने खूब काम किया। आयुष्मान के साथ हिम केयर दी। हर साल 5 लाख का स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री शगर योजना में 80 हजार एलपीजी पंजीकृत है। उज्ज्वला के साथ मुख्यमंत्री गृहणी योजना में सुविधा दी।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में 500 करोड़ दिया जा रहा है जिसके साथ ही प्रदेश को भी 500 करोड़ देना था जबकि विशेष श्रेणी में हिमाचल को केवल 50 करोड़ ही देना पड़ा। शिमला वाटर सप्लाई स्किम में 2050 तक पानी की व्यवस्था होगी। विश्व बैंक से 1200 करोड़ और शेष केंद्र सरकार देगी। सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक बनकर तैयार है जिस पर 263 करोड़ दिया गया। प्रदेश को 9 ट्रामा सेंटर दिए गए हैं। केंसर सेंटर 14.65 करोड़ से बना। पार्किंग IGMC में 500 गाड़ियां और विकासनगर में 400 गाड़ियों की बनेगी। साथ ही लक्कड़बाजार में लिफ्ट लगेगी। वहीं रेलवे स्टेशन को डक में डालेंगे और फ्लाई ओवर बनेगा। सड़कों के चौड़ीकरण का काम जारी है। पेडस्ट्रिन बनाए जा रहे हैं। शिमला की 3000 स्लम कॉलोनी को घर बनाए जा रहे हैं। ब्रिटिश समय से रखे सफाई कर्मचारियों 2 बिस्वा जमीन देकर बसाया जाएगा।
नड्डा ने बताया कि भाजपा का लक्ष्य सत्ता नहीं सेवा है। लोगों की तस्वीर बदलना चाहते हैं। इसलिए जनता का आशीर्वाद चाहिए।
नड्डा ने संगठन से संतुष्टि जताई। कार्यकर्ता सरकार के कार्यक्रमों को जमीन तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। 30 अप्रैल तक महासम्पर्क अभियान कर तहत हर बूथ तक पहुंचेगे। और योजनाओं को जनता तक जोड़ने का काम करेंगे।

पार्टी के भावी कार्यक्रम

अप्रैल माह में ग्राम केंद्र सम्मेलन भी होंगे। मई माह में त्रिदेव कार्यक्रम होंगे और 15 मई से पन्ना प्रमुख सम्मेलन किए जाएंगे। जबकि 25 से 30 जून के बीच एक लाख तक कि युवा रैली होगी जिसमें प्रधानमंत्री आएंगे। जिसके बाद पंचपरमेश्वर कार्यक्रम, जुलाई में विकास यात्रा और अगस्त में लाभार्थी सम्मेलन किए जाएंगे। जिसमें लोगों को जोड़ने का काम किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

नड्डा ने लिया शिमला नगर निगम का फीडबैक बोले- हम फिर बनाएंगे नगर निगम शिमला

Sun Apr 10 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शिमला नगर निगम के सभी 2017 के प्रत्याशियों के साथ एक महातजपूर्ण बैठक में भाग लिया।उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन मंत्री पवन राणा, मंत्री सुरेश […]

You May Like

Breaking News