JP नड्डा का ऐलान- न मुख्यमंत्री बदलेगा न कोई मंत्री, जयराम के नेतृत्व में लड़ेंगे आम चुनाव

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साफ तौर पर एलान कर दिया दिया है कि हिमाचल सरकार में न मुख्यमंत्री बदलेगा और न ही कोई मंत्री। आने वाले चुनाव जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में ही लड़े जाएंगे।

नड्डा के इस बयान से सारी चर्चाओं पर विराम लग गया है। यही नहीं दुकदुकी में दिन काट रहे कई मंत्रियों को जीवनदान भी मिल गया है। वहीं जो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर टकटकी लगाए बैठे थे उनकी उम्मीदों पर भी पानी फिर गया है।

हां आने वाले चुनावों के लिए नड्डा ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि 10 से 15 प्रतिशत टिकट तो कटेंगे ही, यह तो तय है। लेकिन किस आधार पर कटेंगे ये पार्टी का अंदरूनी विषय होगा।

75 पार और धूमल के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साधी और कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी पर्सन टू पर्सन विचार कर फैसला करती है। सभी पर एक से नियम लागू नहीं होते।

Share from A4appleNews:

Next Post

बागा सराहन में मंदिर प्रतिष्ठा हुई संपन, बने नऐ नियम 

Sun Apr 10 , 2022
 आनी:-निरमण्ड खण्ड के तहत प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन के ईष्ट देवता सदाशिव जणाडी़ महादेव जो कि 24 कोठी और 5 गढ़ के मालिक हैं और अनेकों नाम (ईशाना ऋषि. देऊ गिरशाई. बूडा़ सरौहणी व बडा़ देऊ) से विख्यात है.में मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरी देव परम्परा अनुसार सम्पन्न हुई। […]

You May Like

Breaking News