file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

बागा सराहन में मंदिर प्रतिष्ठा हुई संपन, बने नऐ नियम 

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow


 आनी:-निरमण्ड खण्ड के तहत प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन के ईष्ट देवता सदाशिव जणाडी़ महादेव जो कि 24 कोठी और 5 गढ़ के मालिक हैं और अनेकों नाम (ईशाना ऋषि. देऊ गिरशाई. बूडा़ सरौहणी व बडा़ देऊ) से विख्यात है.में मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरी देव परम्परा अनुसार सम्पन्न हुई।

देवता के कारदार उत्तम राम ने बताया कि  देव परम्परा और देव संस्कृति को और सुदृढ बनाने के लिए देवता कमेटी बागासराहन के कार करिंदों ने दस दिनों की बैठक में चिंतन मंथन करके सर्व सहमति से  कुछ बिशेष नियम बनाए. जिसे देवता कमेटी ने देवता जी के मंदिर की प्रतिष्ठा के दौरान देवता के मंदिर परिसर में देवता बूडा़ सरौहणी के कारदार उतम राम ठाकुर की अध्यक्षता में जनसभा करके कोठी ब्रह्मगढ़ की जनता के साथ चर्चा के लिए पेश किया तथा हर नियमों के बारे में चर्चा करने के बाद स्थानीय जनता व कोठी ब्रह्मगढ़ की जनता ने जोरदार स्वागत करके लागू किया गया । 

 इस मौके पर बिशेष रूप से देवता साहिब के कारदार उतम राम.प्रेम चंद ठाकुर. देवी सिंह ठाकुर. देवी माँ ब्रह्मचुडी़ के कारदार मनोज ठाकुर.देवता साहिब के गुर वेली राम.पुजारी रोशन लाल.प्रीतम सिंह.देवेंद्र सिंह  हेम राज. लोचन ठाकुर. राजेंद्र राजू .बढारी जगदीश.सचिव चीवा राम. और देवता के सभी मोहते.रियासी नाग देवता.जमलू देवता और चैलाशनी देवी तथा मार्कंडा़ ऋषि के सभी कार करिंदे व सैंकड़ों देऊलू मौजूद रहे।

अब ये रहेंगे नियम:– 

 1. मंदिर परिसर में नंगे सिर कोई भी प्रवेश नहीं कर सकेगा।  

 2. मंदिर परिसर में शराव पीकर आना भी हुआ सख्त मना ,उलंघन करने पर होगा जूर्माना।  

 3. देवता जी का कोई भी कार्ज या देऊली हो तो पहले सभी कार-करिंदों को मंदिर परिसर में हाजिर होना हुआ अनिवार्य तब तक देवता साहिब का रथ मंदिर से बाहर नहीं निकलेगा। 

4. देवता साहिब के किसी भी कार्ज,पर्व व देऊली में जाने  पर हर घर से एक सदस्य को हाजिर होना भी हुआ अनिवार्य,ना आने पर 500 से 1500 तक का जुर्माना तय।

  5. कोई भी व्यक्ति यदि किसी भी प्रकार से देव नियमों का उलंगन करता हो तो उसे 10000 से 20000 जुर्माना देना होगा। 

6. देवता साहिब के सभी कारकरिंदों को देऊली व पर्व के दौरान शराब का सेवन करने पर भी पाबन्दी रहेगी। उलंघन करने पर लगेगा जुर्माना। 

7. बाहर से आने वाले श्रद्धालू अब हर दिन कर पाऐंगे  देवता साहिब के दर्शन और देवता जी का रथ मिलने वालों के लिए मंदिर से बाहर सिर्फ हर रविवार को निकलेगा और उस दिन सूक्ष्म भंडा़रे का होगा आयोजन। 

8.अब सीसीटीवी  की निगरानी में  रहेगा पूरा मंदिर परिसर। और पुजा के दौरान हर सुबह -शाम को बजती रहेगी भजन आरती।

9. अब बर्ष में होंगे देवता गिरशाई महादेव (बूढ़ा सरौहणी)के होंगे  दो बड़े दौरे।

10.  बर्ष में दो बार देवता साहिब के आय-व्यय का व्योरा जनसभा करके जनता के सामने होगा पेश।

Share from A4appleNews:

Next Post

श्रीरामनवमी पर जानकी माता मंदिर रामपुर बुशहर में हवन पूजन और सत्संग का आयोजन

Mon Apr 11 , 2022
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि विक्रम संवत 2079 (10/4/2022) को श्री राम नवमी (राम जन्मोत्सव) के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद ज़िला रामपुर के सदस्यों ने रामपुर बुशहर स्थित श्री जानकी माता (गुफा) मंदिर में पूजा अर्चना और सत्संग किया। तत्पश्चात विहीप […]

You May Like

Breaking News