विक्रमादित्य सिंह ने माता प्रतिभा सिंह की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए जताया हाईकमान का आभार, वह सबको साथ चलाने में हैं सक्षम

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश कांग्रेस महासचिव विधायक विक्रमादित्य सिह ने सांसद प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस की बागडोर सौंपने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला सहित सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया ।

उन्होंने कहा है कि निश्चित तौर पर कांग्रेस नए उत्त्साह के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने प्रदेश के सभी नव नियुक्त पसाधिकारियों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रतिभा सिंह पार्टी के सभी नेताओं को एक साथ चलाने में पूरी तरह सक्षम है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह का विकास का मॉडल ही प्रदेश में चलेगा। उन्होंने कहा कि जो नई जिम्मेदारी प्रतिभा सिंह के केंद्रीय आला कमान ने उन्हें दी है उसके लिए वह प्रदेश वासियों की ओर से भी उनका आभार प्रकट करते है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि कांग्रेस एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी ओर नगर निगम चुनावों के बाद प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी अपनी जीत का परचम लहरायेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

नाबार्ड से सिरमौर जिले के लिए पांच सड़क परियोजनाएं मंजूर

Thu Apr 28 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला नाबार्ड ने हिमाचल प्रदेश के लिए 21 सड़क एवं पुल परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है, जिनमें सिरमौर जिला के लिए पांच सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। बहुद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने यहां यह जानकारी देते हुए कहा कि सिरमौर जिला के पांवटा साहिब […]

You May Like

Breaking News