file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री हिमाचल ने किन्नौर में सीमा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, किन्नौर

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरवार सायं सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस 17वीं आईटीबीपी बटालियन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिला किन्नौर के रिकांगपिओ में बैठक की अध्यक्षता की।
इस अवसर पर सेना और आईटीबीपी के अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री को उत्तरी सीमावर्ती क्षेत्रों से संबंधित प्रस्तुति दी।


उपायुक्त, किन्नौर, तोरुल एस. रवीश ने जिला किन्नौर और लाहौल-स्पीति में सरकार द्वारा चलाए जा रहे वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने दोनों जिलों में विभिन्न अवसरों और चुनौतियों से भी अवगत भी करवाया।


बैठक में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, सेना और आईटीबीपी और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री ने 450 मेगावाट की शांगटांग कड़छम हाइड्रो विद्युत परियोजना में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।
इसके पश्चात, स्थानीय ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने कल्पा विश्राम गृह में केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

वाह- हिमाचल ट्रांसपोर्ट ने "ई-ऑक्शन" प्रणाली के तहत 195- VIP नंबर बेचकर कमाए 1.05 करोड़, घाटे से उबरने का प्रयास

Fri Jun 9 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश में गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नंबरों के लिए नया ई-ऑक्शन सिस्टम शुरू हो गया है। कुछ महीनों पहले ही फर्जी बोलीकर्ता वीआईपी नंबर को लेकर सामने आए थे। उसके बाद अब हिमाचल में यह नई व्यवस्था शुरू हुई है। नई प्रणाली से अब तक 195 नए […]

You May Like

Breaking News