भाजपा की नजर अब “मंडी” उपचुनाव पर, 2 मंत्री एक महामंत्री तैनात सुरेश बोले- भारी मतों से जीतेंगे

6
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि आगामी समय में मण्डी संसदीय क्षेत्र का उप चुनाव होना है। इसके लिए पार्टी ने जलशक्ति मंत्री ठाकुर महेन्द्र सिंह को प्रभारी, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर को सह प्रभारी तथा प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल को संगठन समन्वयक बनाया है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा के सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के पश्चात मण्डी संसदीय क्षेत्र में उप चुनाव होगा जिसके लिए संगठन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होनें कहा कि भाजपा के दिवंगत सांसद रामस्वरूप शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान मण्डी संसदीय क्षेत्र में काफी विकासात्मक कार्य करवाए थे और इस संसदीय क्षेत्र की जनता ने उन्हें भरपूर समर्थन भी दिया था।

भाजपा अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि मण्डी संसदीय क्षेत्र के इस उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

राष्ट्रीय पीआर दिवस पर PRSI शिमला चैप्टर ने की वर्चुअल परिचर्चा, कोविड जागरुकता में पीआर की भूमिका महत्वपूर्ण- कंवर

Wed Apr 21 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलापब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया के शिमला चैप्टर ने आज राष्ट्रीय जन सम्पर्क दिवस- 2021 पर कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों और संकट की इस घड़ी में पीआर व्यवसायियों की भूमिका पर वर्चुअल माध्यम से विचार-विमर्श किया। सदस्यों को संबोधित करते हुए शिमला चैप्टर के अध्यक्ष प्रदीप कंवर […]

You May Like

Breaking News