सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

दुःखद- कुल्लू जिले के शेंशर में हुई बस दुर्घटना में 12 लोगों को मौत 3 घायल, CM ने किया घटनास्थल का दौरा किया गहरा दुःख व्यक्त

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोमवार प्रातः कुल्लू जिले की सैंज घाटी के शैंसर के निकट हुई दुखद बस दुर्घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। इस हादसे में 12 लोगों की मृत्यु और अन्य यात्री घायल हुए हैं। निजी बस संख्या एच.पी. 30ए-0646 शैंशर से कुल्लू जा रही थी।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पी.एम.एन.आर.एफ.) से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।


मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से व्यक्तिगत रूप से राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं और अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (एडीएम) कुल्लू पूरी घटना की जांच करेंगे।
जय राम ठाकुर ने कहा कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। जबकि प्रत्येक घायल व्यक्ति को फौरी राहत के रूप में 15,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि घायलों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने ईश्वर से मृतकों की आत्मिक शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।
मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने वित्त आयुक्त राजस्व और मंडलायुक्त मण्डी को तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

मृतकों व घायलों की सूची

मुख्यमंत्री ने कुल्लू बस दुर्घटना स्थल का दौरा किया, पीड़ितों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की

ओपनर बाद मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू जिले की सैंज घाटी के शैंसर के निकट हुए दुखद बस हादसे के घटनास्थल का दौरा किया और घटना की विस्तृत जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना के पीड़ितों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की और प्रशासन को उन्हें हर सम्भव मदद प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं।
इस मौके पर विधायक सुरेन्द्र शौरी और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हादसा नहीं हत्याएं हैं ये…?

Tue Jul 5 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हत्याएं और मौतें बहुत तरह की होती हैं। कुछ करवाई जाती हैं, कुछ हो जाती हैं और कुछ जानबूझ कर कर ली जाती हैं। इसमें जाने, अनजाने, भगवान की मर्जी इत्यादि इत्यादि जैसे शब्द फटाफट सक्रिय हो जाते हैं….लेकिन लापरवाही से हुई हत्याओं को या तो दबा […]

You May Like

Breaking News