file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

खेल संघों की मनमानी रोकने के लिए बने कानून युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधीन हो यह संगठन

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, बद्दी

जग सेवा ऑर्गेनाईजेशन ने खेल संघों की बढ़ती मनमानी रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। जग सेवा के अध्यक्ष जगपाल सिंह ने सीएम जयराम ठाकुर को भेजे गए ज्ञापन में कहा कि खेल संघ प्रतिभावान खिलाडिय़ों के कैरियर के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। प्रदेश सरकार अपनी खेल नीति में इन खेल संघों को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधीन करके इन पर अंकुश लगाए। उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि खेल संघों में बढ़ती तानाशाही तथा भ्रष्टाचार से प्रतिभावान खिलाडिय़ों का चयन नहीं हो पाता, जबकि चयन प्रक्रिया में भाई-भतीजावाद हावी रहता है। जगपाल सिंह ने कहा कि कई खेल संघों पर तो काबिज पदाधिकारी सालों से डटे हुए हैं, जबकि उन्हें संबंधित खेल के बारे में कोई जानकारी भी नहीं होती। उन्होंने कहा कि खेल संघों में खिलाडिय़ों के प्रशिक्षण पर कम और राजनीति पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई क्लबों की ओर से भी यह मांग उठ चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेल संघों में वर्षों से काबिज एक ही व्यक्ति के सिद्धांत को हटाकर नए लोगों को खेल संघ चलाने का मौका दे। उन्होंने मांग की है कि ऐसे लोगों को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए जिन्होंने खेलों को राजनीति और भ्रष्टाचार का अड्डा बना रखा है। जगपाल सिंह ने मांग की है कि खेल संघों की निगरानी युवा सेवाएं एवं खेल संघ को दी जाए। उन्होंने मांग कि है कि प्रदेश सरकार खेल संघों की मनमानी रोककर खिलाडिय़ों के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ को रोका जाए।

Share from A4appleNews:

Next Post

आबकारी एवं कराधान राजकीय कोष में 3,71,18,647 रुपये का अंशदान

Tue Feb 11 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला आबकारी एवं कराधान के प्रधान सचिव संजय कुंडू ने यहां आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से तकनीकी सेवा एजेंसी के अंशदान के रूप में राज्य कोष के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को 3,71,18,647 रुपये का एक चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने राजकीय कोष में इस […]

You May Like

Breaking News