IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

कांग्रेस ने ध्वनिमत से किया प्रस्ताव पारित- सोनिया गांधी को दिया किसी के भी मनोनयन का पूरा अधिकार

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में किसी भी मनोनयन का अधिकार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दे दिया है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित एक बैठक में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने एकमत से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह के उस प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया,जिसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को  प्रदेश कांग्रेस कमेटी में किसी भी मनोनयन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकारिणी के सदस्य,पदाधिकारी जैसे उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित प्रदेश चुनाव समिति व हिमाचल प्रदेश से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में किसी भी सदस्यों के मनोनयन का पूरा अधिकार उन्हें दिया गया है।

प्रस्ताव का समर्थन प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया,जबकि  इसका अनुमोदन नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने किया।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से इन चुनावों के लिये सहायक चुनाव अधिकारी शमीमा रैना की उपस्थित में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपस्थिति सभी प्रतिनिधियों ने इस प्रस्ताव को एकमत से पारित किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

आम आदमी को हिमाचल में झटका, दो बड़े नेताओं सहित तीन कांग्रेस में शामिल

Mon Sep 19 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल में आम आदमी का कुनबा बिखरता जा रहा है। हिमाचल की चुनावी फिजा भांपकर नेता और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। सोमवार को आम आदमी पार्टी के दो बड़े नेताओं सहित तीन लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।  नई […]

You May Like

Breaking News