IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

BJP से टिकट मिलते ही IGMC के MS डॉ जनकराज ने भरमौरी को बताया “सूखा पेड़”- खुद को “उगता सूरज”

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

सालों तक आम जनता का इलाज करने वाले डॉ. जनक राज को चंबा की भरमौर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ जुड़े हुए डॉक्टर जनक राज अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं. उन्होंने टिकट के लिए पार्टी आलाकमान के साथ अपने देवी-देवताओं और जनता का आभार व्यक्त किया है. डॉ. जनक राज ने कहा कि उनके इलाके को कई सालों तक वह सुविधा नहीं मिल सकी है, जिसका वह हकदार है. उन्होंने कहा कि सालों तक जनता का शारीरिक इलाज करने के बाद अब समाज में फैली बीमारियों का इलाज करेंगे।

भरमौर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जनक राज ने कहा कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क सुविधा के क्षेत्र में काम करेंगे. साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी के संभावित उम्मीदवार और पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि सूखा पेड़ ना तो छाया देता है और न ही फल. ऐसे में जनता अब उगते सूरज के साथ चलेगी. उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा के साथ चलने का मन बना चुकी है. उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क की बेहतर सुविधा के लिए भाजपा का साथ दें।

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्रेकिंग- आम आदमी पार्टी ने जारी की 54 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, अब शिमला जिला सहित 10 टिकट शेष देखें सूची

Wed Oct 19 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी हाईकमान ने दूसरी सूची में 54 प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए हैं जबकि पहली लिस्ट में केवल 4 ही नाम फाइनल किये थे। आप ने अब तक 58 विधानसभा क्षेत्रों […]

You May Like

Breaking News