सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

आनी से BJP से बागी- बागी किशोरी लाल सागर और परस राम ने आजाद ठोकी ताल

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

मंगलवार को आनी विधानसभा क्षेत्र से चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

भाजपा से टिकट न मिलने पर भाजपा से तीन बार चुनाव लड़ चुके और दो बार विधायक रहे किशोरी लाल सागर ने बतौर आजाद उम्मीदवार नामांकन भरा।

इसके अलावा कांग्रेस से टिकट न मिलने से नाराज चल रहे कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रहे परस राम ने भी आजाद उम्मीदवार नामांकन भर कर ताल ठोंक दी है।

जबकि आम आदमी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे डॉ इंद्र पॉल और सीपीआईएम से चुनाव लड़ रहे देवकी नन्द ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद किशोरी लाल सागर और परस राम ने आनी कस्बे में शक्ति प्रदर्शन किया और भारी जनसैलाब के साथ जनसभा को सम्बोधित किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला जिला में अंतिम दिन 30 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन- डीसी

Wed Oct 26 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि अंतिम दिन जिला शिमला के आठ विस क्षेत्रों के लिए 30 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।डीसी ने बताया कि विस क्षेत्र-60 चौपाल से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार उदय सिंगटा (45 वर्ष) निवासी गांव व डाकघर […]

You May Like

Breaking News