शिमला के धामी में हुई “पत्थरों की बरसात”, खून निकलने तक दो गुटों में चले जमकर पत्थर, कुछ ऐसे मनाई परम्परा

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, धामी शिमला

हिमाचल की राजधानी शिमला से करीब 30 किलोमीटर दूर धामी के हलोग में पत्थरों का एक अनोखा मेला लगता है। सदियों से मनाए जा रहे इस मेले को पत्थर का मेला या खेल कहा जाता है।

दीपावली से दूसरे दिन मनाए जाने वाले इस मेले में दो समुदायों के बीच पत्थरों की जमकर बरसात होती है। इसका नमूना आज भी धामी में देखने को मिला। जहाँ दोंनो तरफ से पथ्थरों की जमकर बरसात हुई।

ये सिलसिला तब तक जारी रहा जब तक कि एक पक्ष लहूलुहान नही हो गया। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में सैंकड़ो की संख्या में लोग धामी मैदान में शामिल हुए।

धामी रियासत के राजा पूरे शाही अंदाज में मेले वाले स्थान पर पहुंचे. माना जाता है कि पहले यहां हर वर्ष भद्रकाली को नर बलि दी जाती थी लेकिन धामी रियासत की रानी ने सती होने से पहले नर बलि को बंद करने का हुक्म दिया था। इसके बाद पशु बलि शुरू हुई।

कई दशक पहले इसे भी बंद कर दिया गया। तत्पश्चात पत्थर का मेला शुरू किया गया। मेले में पत्थर से लगी चोट के बाद जब किसी व्यक्ति का खून निकलता है तो उसका तिलक माँ भद्रकाली के चबूतरे में लगाया जाता है।

राजवंश व लोगों का तो ये भी कहना है कि आज तक पत्थर लगने से किसी की जान नहीं गई है। पत्थर लगने के बाद मेले को बंद कर सती माता के चबूतरे पर खून चढ़ाया जाता है। साथ ही जिसको पत्थर लगता है उसका इलाज साथ लगते अस्पताल में करवाया जाता है।

राज परिवार में यदि मौत भी इस दौरान हो जाए तो पहले मेले की रस्म निभाई जाती है उसके बाद दाह संस्कार किया जाता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बुशहर वॉलीबॉल एसोसिएशन की बैठक में निर्णय- राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्थानीय खिलाड़ियों को शामिल करना होगा अनिवार्य

Wed Oct 26 , 2022
एप्पल न्यूज़, अश्वनी रामपुर बुशहर बुशहर वॉलीबॉल एसोसिएशन रामपुर बुशहर की वार्षिक बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष बांका राम भलूनी की अध्यक्षता में रामपुर में संपन्न हुई। बैठक में बुशहर वॉलीबॉल द्वारा आयोजित प्रथम राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में संपन्न बुशहर वॉलीबॉल एसोसिएशन की बैठक में पारित विभिन्न प्रस्तावों की जानकारी उपस्थित […]

You May Like

Breaking News