IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

रिकांगपिओ में ग्राहकों को दी गई बैंकिंग नियमों व साईबर सुरक्षा की जानकारी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रिकांगपिओ

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रिकांगकिन्नौर जिला के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रिकांग पिओ में ग्राहक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इसमें ग्राहकों, उपस्थित लोगों व आई.टी.आई के छात्र/छात्राओं को बैंकों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में बताया गया व साथ ही ग्राहकों के साथ होने वाली धोखाधड़ी से बचाव बारे भी जानकारी प्रदान की गई।


इस अवसर पर बैंक के शाखा प्रबंधक अनुपम भारद्वाज ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 01 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2022 तक समूचे देश व प्रदेश सहित किन्नौर जिला में भी ग्राहक जागरूकता शिवरों का आयोजन किया जा रहा है।

इसके तहत इस शिविर के माध्यम से जिले के लोगों को बैंक वित्तीय साक्षरता प्रदान करने के साथ-साथ साईबर धोखाधड़ी से सावधानी व बचाव बारे जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा लोगों को डिजिटल उत्पादों के बारे में भी बताया गया।
उन्होंने बताया कि इस जागरूकता शिविर का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित बैंकिंग प्रणाली, वित्तीय अधिकार शिकायत व निवारण के साधनों के साथ-साथ बैंकों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व जन-कल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाना है ताकि सभी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कार्यालय के अधिकारी, बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रिकांग पिओ के शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

बधाई- धर्मगुरु दलाई लामा "गांधी मंडेला पुरस्कार" से सम्मानित, राज्यपाल आर्लेकर ने किया सम्मानित

Sun Nov 20 , 2022
एप्पल न्यूज़, धर्मशाला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कांगड़ा जिले के थेकचेन, मैकलोडगंज, धर्मशाला में गांधी मंडेला फाउंडेशन (जीएमएफ) द्वारा आयोजित एक ऐतिहासिक समारोह में धर्मगुरु दलाई लामा को गांधी मंडेला पुरस्कार से सम्मानित किया।गांधी मंडेला फाउंडेशन वैश्विक शांति और स्वतंत्रता के हित में महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला के […]

You May Like

Breaking News