‘स्ट्रॉन्ग रूम’ के बाहर राजनीतिक दलों का “तंबू” लगाना, नियम देते हैं अनुमति- गर्ग

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो चुका है. इस बीच कई विधानसभा क्षेत्रों में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर बाहर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ने अपने तंबू गाड़ रखे हैं।

हिमाचल भाजपा ने इसे लेकर चुनाव आयोग को शिकायत दी है। मामले पर हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग का कहना है कि स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कांग्रेस पार्टी किसी भी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं का कैंप करना नियमों के खिलाफ नहीं है।

उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के एजेंट स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कैंप कर सकता है। उन्हें सुविधा प्रदान करना चुनाव आयोग की ड्यूटी के तहत आता है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों का स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कैंप करना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा बीजेपी की ओर से प्राप्त शिकायत को जिला अधिकारियों को फॉरवर्ड कर दी है। प्रदेश में कोई भी काम नियमों की परिधि के बाहर नहीं किया जा जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

वाह- GMSS आनी के अंडर-14 होनहार राष्ट्रीय स्तर पर भोपाल में लोकनृत्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता में करेंगे हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व, एकल गान में रोहित चौधरी ने राज्य में प्रथम

Tue Nov 22 , 2022
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी आनी स्थित राजकीय आदर्श जमा दो विद्यालय आनी के अंडर-14 के होनहारों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा  का प्रदर्शन ऐतिहासिक चौगान मैदान में किया। शनिवार को राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता के आगाज चंबा के चौगान में किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ के उपरांत प्रतियोगिता का संचालन […]

You May Like

Breaking News