अटल टनल की आधारशिला पट्टिका गायब होना “लोकतंत्र का अपमान”, पुनर्स्थापना का मामला केंद्र से उठाएगी सरकार- सुक्खू

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार सोनिया गांधी द्वारा रखी गई अटल टनल रोहतांग की आधारशिला पट्टिका को पुनर्स्थापित करने का मामला संबंधित प्राधिकारी के समक्ष रखा जाएगा।

यह पट्टिका सोनिया गांधी द्वारा 28 जून, 2010 को बतौर राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के अध्यक्ष के रूप में स्थापित की गई थी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शिलान्यास पट्टिका गायब है जो लोकतंत्र का अपमान है और इसे शीघ्र पुनर्स्थापित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिला लाहौल-स्पीति को बारहमासी संपर्क सुविधा बहाल रखने के दृष्टिगत इस 9.02 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण सीमा सड़क संगठन द्वारा किया गया था।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी ने पहले भी इस पट्टिका की पुनर्स्थापना को लेकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्रेकिंग- सुक्खू के ताबड़तोड़ फैसले- आउटसोर्स, MTW व पैरा वर्कर्स पर रिव्यु, सेवविस्तार, बोर्ड- निगम नियक्तियाँ रद्द

Tue Dec 13 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पदभार संभालते ही ताबड़तोड़ फैसले किए है। सरकार ने पिछले 8 महीनों में जय राम कैबिनेट के फैसलों की समीक्षा करने का फैसला किया है। सरकार ने लोक निर्माण विभाग, शिक्षा, जल शक्ति विभाग में मल्टी टास्क वर्कर्स समेत पैरा वर्कर्स (लोनिवि, […]

You May Like

Breaking News