विक्रमादित्य सिंह बनेंगे “सुक्खू सरकार में मंत्री”, खुद सुक्खू ने दिल्ली में दिया बयान

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार में अभी कैबिनेट विस्तार होना शेष है। हिमाचल सरकार में इस बार कौन कौन मंत्री बनेंगे इस पर पूरे प्रदेश की जनता की निगाहें टिकी है।

खासकर के चुनाव में स्टार प्रचारक रहे शिमला ग्रामीण के युवा विधायक विक्रमादित्य को सरकार में क्या तरजीह मिलती है, ये जानने में लोगों की दिलचस्पी है।


इसी को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु ने कहा है कि “विक्रमादित्य सिंह क्यों नहीं बनेंगे मंत्री, जरूर बनेंगे और हमारी सरकार में होंगे।”

मीडिया को ये बयान मुख्यमंत्री सुखविंदर सूक्खु ने उस समय दिया जब वह राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने के बाद दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना हो रहे थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला में शुरू हुई राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता, योग को पाठ्यक्रमों में शामिल करने की मांग

Thu Dec 15 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ द्वारा शिमला के कालीबाड़ी हॉल में एक दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी जिलों से प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर खेल योगासन प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा।इसके अलावा […]

You May Like