HRTC के पूर्व GM सहित 40 से ज्यादा लोग भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन विस्तार अभियान के तहत एक बड़ा भाजपा के कई सक्रिय कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा।
कांग्रेस कमेटी जिला शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष हरि कृष्ण हिमरल की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस सरकार की नीतियों व निर्णयों पर अपनी आस्था जताते हुए इन पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व पर अपनी पूरी आस्था प्रकट करते हुए कहा कि अब वह कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिये अपने अपने क्षेत्रों में कार्य करेंगे।


आज कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में रोहड़ू से एचआरटीसी से सेवानिवृत्त जीएम के.सी. चौहान, शिमला ग्रामीण से पूर्व बीडीसी सदस्य लक्ष्मी दास, वार्ड सदस्य जय लाल नेगी, वार्ड सदस्य करिश्मा शर्मा अपने समर्थकों सहित लगभग 50 लोग कांग्रेस में शामिल हो गए।
​इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन विनोद जिंटा,कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित नंदा, सोनिया चौहान, प्रधान जितेंद्र ठाकुर, पवन कुमार, कुलदीप ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से संगठन में कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ रही है। प्रदेश में संगठन विस्तार अभियान के तहत हर रोज पार्टी में कार्यकर्ताओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो रही है।
जिला शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने इन कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन विस्तार अभियान के तहत शामिल होने वाले नए कार्यकर्ताओं को विशेष मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने इन सब कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और विस्तार में अपना पूरा सहयोग देने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके शामिल होने से उनके क्षेत्रों में संगठन को ओर मजबूती मिलेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार ने किया भारी प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS और 22 HAS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी, पढ़ें अधिसूचना

Fri Jul 10 , 2026
हिमाचल सरकार ने भारी प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ 17 IAS aur 22 HAS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दी हैं. पढ़ें अधिसूचना , ये HAS bhi बदले

You May Like

Breaking News