हिमाचल अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम ने 4 करोड़ रुपये का लाभांश किया अर्जित

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सचिव एम. सुधा देवी की अध्यक्षता में यहां हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक आयोजित की गई।
एम. सुधा देवी ने कहा कि निगम का गठन प्रदेश में अल्पसंख्यकों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के उद्देश्य से किया गया है।

निगम द्वारा अल्पसंख्यक युवाओं को व्यावसायिक और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने तथा आय सृजन की गतिविधियों के लिए स्वरोजगार उद्यमों की स्थापना करने पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।  


उन्होंने कहा कि निगम ने अब तक अल्पसंख्यक समुदाय के 3155 लाभार्थियों को 78.90 करोड़ रुपये के ऋण तथा 31 लाभार्थियों को 1.04 करोड़ रुपये शिक्षा ऋण के रूप में वितरित किए हैं।

इसके अतिरिक्त निगम ने 1794 दिव्यांग लाभार्थियों को 50.76 करोड़ रुपये के ऋण भी वितरित किए हैं। इस प्रकार अक्तूबर, 2022 तक कुल 4980 लाभार्थियों को 130.07 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए हैं।
सचिव ने वर्ष 2020-21 में निगम द्वारा 4 करोड़ रुपये का लाभांश अर्जित करने पर निगम के अधिकारियों को बधाई दी।
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए निर्धारित 781 लाख रुपये के लक्ष्यों के मुकाबले निगम ने 31 अक्तूबर, 2022 तक 958.95 लाख रुपये के लक्ष्य हासिल किए।
बैठक में निगम के प्रबंध निदेशक विवेक भाटिया, प्रबंधक सी.एल. शर्मा तथा बोर्ड के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

सुशासन सप्ताह "प्रशासन गांव की ओर" कार्यक्रम के तहत GP कूट में लोगों की शिकायतों सुनने पहुंचा प्रशासन

Sat Dec 24 , 2022
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत कूट में लोगों की शिकायतों को सुनने के लिए प्रशासन पहुंचा। उप मंडल अधिकारी नागरिक रामपुर बुशहर तथा जिला प्रशासन के दिशा निर्देश के अनुसार इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस में विभिन्न विभागों […]

You May Like

Breaking News