हिमाचल सरकार ने केन्द्र से कोविशील्ड की 10 लाख खुराक की मांग की

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
राज्य सरकार कोविड संक्रमण के कारण किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और राज्य के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में संस्थागत स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में कोवैक्सीन की 13000 डोज उपलब्ध हैं।

विनिर्माता (एसआईआई) से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में कोविशील्ड की 10000 डोज की पहली खेप शीघ्र ही पहुंचने वाली है।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त राज्य सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से पात्र लाभार्थियों को कोविशील्ड वैक्सीन की 10 लाख और कोरबेवैक्स की एक लाख एहतियाती डोज उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में एक ही नाम का प्रस्ताव सदन में रखा, भाजपा ने निभाई परम्परा- जयराम

Fri Jan 6 , 2023
एप्पल न्यूज़, धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा की यह परंपरा रही है कि जब विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव का विषय आता है एक ही नाम का प्रस्ताव सदन में रखा जाता है। उन्होंने कहा कि खुशी की बात है […]

You May Like

Breaking News