file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में एक ही नाम का प्रस्ताव सदन में रखा, भाजपा ने निभाई परम्परा- जयराम

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा की यह परंपरा रही है कि जब विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव का विषय आता है एक ही नाम का प्रस्ताव सदन में रखा जाता है।

उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि इस बार भी विधान सभा अध्यक्ष पद के लिए एक ही व्यक्ति का नाम रखा गया। विपक्ष ने भी इसमें अपनी सहमति दी तथा सर्वसम्मति से कुलदीप सिंह पठानिया को विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया।

जयराम ठाकुर ने कहा कुलदीप पठानिया जनप्रतिनिधि के नाते सदन के भीतर अपनी भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने कहा चंबा एक छोटा जिला है तथा इस जिले से कुलदीप सिंह पठानिया विधानसभा के चौथे अध्यक्ष चुने गए हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सदन के भीतर विपक्ष की भूमिका में है तथा हमें पूर्ण विश्वास है कि सदन के भीतर जब भी महत्वपूर्ण विषय पर होगी विधानसभा अध्यक्ष विपक्ष को मौका देंगे, उनकी बातों को सुना जाएगा और विपक्ष का विशेष तौर पर ख्याल रखेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

जयराम सरकार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया ठगने का काम, अब सुक्खू सरकार से पेंशन की आस

Fri Jan 6 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश काॅरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त कर्मचारी लंबे समय से पेंशन की मांग कर रहे हैं। बीती सरकार में उनकी यह मांग पूरी नहीं हो पाई लेकिन कर्मचारियों को इस सरकार से काफी उम्मीद हैं। काॅरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व की […]

You May Like

Breaking News