सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

धर्मशाला में एक लाख कर्मचारी करेंगे हिमाचल सरकार का “थैंक्स” 

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शाहपुर

  नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के कांगड़ा जिला प्रधान राजिंदर मन्हास और शाहपुर खण्ड प्रधान सुनील शर्मा ने शाहपुर विश्राम गृह में स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल से भेंट करके पुरानी पेंशन बहाली हेतु आभार प्रकट किया और मंत्री के माध्यम से  मुख्यमंत्री  को आभार पत्र भी सौंपा ।

इस अबसर पर संगठन ने शाहपुर विधायक केबल पठानिया को भी धन्यवाद किया। कांगड़ा जिला प्रधान राजिंदर मन्हास ने प्रेस को दिए अपने बयान में बताया कि पुरानी पेंशन बहाली की एसओपी जारी होने के बाद राज्य स्तरीय धन्यवाद कार्यक्रम धर्मशाला कांगड़ा में रखा गया है।

 इसकी सहमती राज्य कार्यकारणी की बैठक में बन चुकी है और राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर इसे फाइनल कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस धन्यवाद कार्यक्रम में एक लाख कर्मचारी पूरे हिमाचल से मुख्यमंत्री का पुरानी पेंशन बहाली हेतु आभार प्रकट करने धर्मशाला आएंगे।

प्रतिनिधि मंडल में खण्ड प्रधान बैजनाथ सुरेश ठाकुर , जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र पठानिया , कांगड़ा आईटी सेल प्रमुख कमल ठाकुर, डॉक्टर पंकज बलोरिया , कनिष्ठ अभियंता बृज मोहन,  अजय जरयाल शामिल रहे।

सुखविंदर सिंह सुक्खू के “जीवट” एवं “कड़ी मेहनत” से सजी कार्य प्रणाली में प्रदेशवासियों को नज़र आ रहा एक “सशक्त एवं जुझारू नेतृत्व” https://a4applenews.com/himachal-pradesh/76264

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल के विश्वविद्यालयों में हुए घोटालों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले NSUI के पदाधिकारी, दोषियों के खिलाफ की जाए कड़ी कार्रवाई

Sat Jan 21 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विश्व विद्यालयों मे हुए विभिन्न घोटालो व नियुक्तियों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिले। NSUI के प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने कहा की पिछले पांच सालों […]

You May Like

Breaking News