हिमाचल सरकार ने किया “क्षमता निर्माण आयोग” का गठन

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि सरकार द्वारा क्षमता निर्माण आयोग का गठन किया गया है।
इस आयोग के अध्यक्ष प्रधान सलाहकार (प्रशिक्षण एवं वित्त लेखा), सचिव (कार्मिक), सचिव (ग्रामीण विकास), सचिव (वन), सचिव (स्वास्थ्य), सचिव (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता), सचिव (प्रशिक्षण) तथा हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रबंध निदेशक तथा हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक आयोग के सदस्य सचिव होंगे।


प्रवक्ता ने बताया कि आयोग का कार्य विभागों में प्रशिक्षण का समन्वय और उसकी प्रगति की निगरानी करना होगा। यह ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, कौशल विकास निगम, वन, तकनीकी शिक्षा एवं कृषि विभाग में प्रशिक्षण का अनुमोदन एवं अनुश्रवण भी करेगा।
उन्होंने बताया कि आयोग राज्य में बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं (ईएपी) में प्रशिक्षण पहलुओं की निगरानी करने के साथ-साथ दस्तावेजों तथा भारत सरकार, राज्य सरकार एवं हितधारकों की सर्वोत्तम सफलताओं की कहानियों को साझा भी करेगा।

आयोग क्षमता निर्माण पर विचार विमर्श के उपरांत नीतियों और पहलुओं के दृष्टिगत राज्य सरकार को सिफारिश भी करेगा।
प्रवक्ता ने बताया कि संबंधित विभागों, निगमों के निदेशक, प्रबंध निदेशक, क्षमता निर्माण आयोग के समक्ष प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण से संबंधित अपने प्रस्ताव लाना भी सुनिश्चित करेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

मंडी शहर की निगरानी करेगा "व्योमनेत्र"- CM ने 3 करोड़ से निर्मित "क्राइम रिस्पांस सेंटर" का किया लोकार्पण

Mon Feb 20 , 2023
एप्पल न्यूज़, मंडीमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी स्थित ओल्ड पुलिस लाइन में तीन करोड़ रुपये की लागत से निर्मित व्योमनेत्र (इंटीग्रेटिड सर्विलैंस एंड क्राइम रिस्पांस सेंटर) का लोकार्पण किया। यह सेंटर किसी भी आपातकालीन स्थिति में बेहतर संचार और निगरानी के साथ आपदा की प्रतिक्रिया की क्षमता […]

You May Like