राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने हिमाचल दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रदेशवासियों को 76वें हिमाचल दिवस पर बधाई दी है।
अपने शुभकामना सन्देश में राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। कुदरत ने इसे अपार प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से नवाजा है। उन्होंने कहा कि यहां के मेहनती एवं कर्मठ लोगों ने राज्य के विकास में अपना भरपूर योगदान दिया है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी प्रदेशवासियों के रचनात्मक सहयोग से हिमाचल प्रगति पथ पर अग्रसर रहेगा। उन्होंने राज्य के लोगों की सफलता और खुशहाली की भी कामना की।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल दिवस पर काग्रेस कार्यालय में जैनब चंदेल ने किया ध्वजारोहण

Sat Apr 15 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला  हिमाचल प्रदेश  कांग्रेस मुखयालय राजीव शिमला मे आज राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरक़त की। उन्होंने 75वे  हिमाचल दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि आधुनिक हिमाचल के […]

You May Like

Breaking News